Rishi Panchami Aarti: श्री हरि हर गुरु गणपति , सबहु धरि ध्यान…यहां देखें ऋषि पंचमी की आरती लिरिक्स


Rashi panchami aarti- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
ऋषि पंचमी आरती

Rishi Panchami Aarti: आज ऋषि पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन श्रद्धालु अपने पापों से मुक्ति के लिए सप्तर्षियों की विधि विधान पूजा करते हैं। ये व्रत स्त्री-पुरुष दोनों करते हैं। कहते हैं इस व्रत को करने से जीवन में सुख-शांति आती है। यहां हम आपको बताएंगे ऋषि पंचमी की पूजा के समय कौन सी आरती की जाती है।

ऋषि पंचमी आरती (Rishi Panchami Aarti)

श्री हरि हर गुरु गणपति , सबहु धरि ध्यान।

मुनि मंडल श्रृंगार युक्त, श्री गौतम करहुँ बखान।। ॐ जय

गौतम त्राता , स्वामी जी गौतम त्राता ।

ऋषिवर पूज्य हमारे ,मुद मंगल दाता।। ॐ जय।।

द्विज कुल कमल दिवाकर , परम् न्याय कारी।

जग कल्याण करन हित, न्याय रच्यौ भारी।। ॐ जय।।

पिप्लाद सूत शिष्य आपके, सब आदर्श भये।

वेद शास्त्र दर्शन में, पूर्ण कुशल हुए।।ॐ जय।।

गुर्जर करण नरेश विनय पर तुम पुष्कर आये ।

सभी शिष्य सुतगण को, अपने संग लाये।।ॐ जय।।

अनावृष्टि के कारण संकट आन पड्यो ।

भगवान आप दया करी, सबको कष्ट हरयो।।ॐ जय।।

पुत्र प्राप्ति हेतु , भूप के यज्ञ कियो।

यज्ञ देव के आशीष से , सुत को जन्म भयो।।ॐ जय।।

भूप मनोरथ पूर्ण करके , चिंता दूर करी।

प्रेतराज पामर की , निर्मल देह करी।।ॐ जय।।

ऋषिवर अक्षपाद की आरती ,जो कोई नर गावे।

ऋषि की पूर्ण कृपा से , मनोवांछित फल पावे ।।ॐ जय।।

यह भी पढ़ें:

ऋषि पंचमी की पूजा विधि

ऋषि पंचमी की कथा



Source link


Discover more from News Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Referral link

Discover more from News Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading