Chanakya Niti: मान ली चाणक्य की ये बात तो कभी नहीं होंगे असफल, सफलता खुद चूमेगी कदम


चाणक्य नीति
Image Source : INDIA TV
चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक के साथ-साथ महान राजनीतिज्ञ भी थे, उन्होंने हजारों साल पहले कुछ नीतियों बनाईं थी जो आज के दौर में भी प्रासंगिक है। उन्होंने अपनी चाणक्य नीति से जीवन से जुड़े कुछ सिद्धात बताए हैं जिन्हें अपनाकर कोई भी व्यक्ति सफल हो सकता है। चाणक्य का मानना था कि लक्ष्य पाने के लिए केवल मेहनत ही नहीं, सही दिशा में तय की गई प्लानिंग और सोच भी अहम है। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य की बताई इन बातों तो जरूर अपनानी चाहिए…

समय का सही सदुपयोग

आचार्य का कहना था कि समय से बढ़कर कुछ भी मूल्यवान चीज नहीं है, यह ऐसा संशाधन है जो किसी भी व्यक्ति को आगे बढ़ा सकता है। उनका मानना था कि जो भी इसकी कद्र करता है वह लाइफ में आगे बढ़ता है क्योंकि समय निकल जाने के बाद वापस नहीं आता है। ऐसे में हर एक काम समय पर करें।

स्वयं फैसला करें

चाणक्य के मुताबिक, अपने हित से जुड़े फैसले स्वयं लें, इसे लेकर आप दूसरो में निर्भर न हो, क्योंकि हो सकता है कि जिससे आप राय ले रहे हैं वह आपको आगे बढ़ता हुआ नहीं देखना चाह रहा हो। ऐसा में अपने से जुड़ा फैसला खुद लेना ज्यादा सही है।

मित्र और शत्रु की पहचान रखें

चाणक्य नीति के मुताबिक, संगति का प्रभाव किसी भी व्यक्ति के जीवन में गहरा छाप छोड़ता है। ऐसे में हमेशा सोच-समझकर ही मित्र बनाएं। अपने आसपास के सच्चे और झूठे लोगों की पहचान करना सीखें।

ज्ञान ही सबकुछ है

चाणाक्य का मानना था कि ज्ञान ही सबकुछ है, धन तो कोई चुरा सकता है। लेकिन अगर आपके पास ज्ञान का भंडार है तो वह आपके साथ जीवनभर रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​Vastu Tips: सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये सामान, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

सावन के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये फूल, महादेव प्रसन्न हो भर देंगे झोली



Source link


Discover more from News Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Referral link

Discover more from News Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading