Guru Shani Powerful Yuti On 31 July 2025: कल होने जा रही है शनि-गुरु की पावरफुल युति, तीन राशियों पर कुबेर देवता खूब बरसाएंगे पैसा


shani guru yuti
Image Source : SORA AI
31 जुलाई से पलटेगी तीन राशियों की किस्मत

Guru-Shani Yuti: शनि इस समय गुरु की राशि मीन में वक्री अवस्था में विराजमान हैं तो वहीं देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष अनुसार कल रात 10 बजकर 9 मिनट पर ये दोनों ग्रह एक दूसरे से 100 डिग्री पर रहेंगे जिससे शतांक योग बनेगा। ये योग बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में शनि-गुरु की ये अद्भुत युति कुछ राशि वालों की किस्मत चमका देगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

गुरु-शनि की युति से वृषभ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। बिजनेस में मुनाफा होगा।

मकर राशि वालों का बनेगा हर काम

इस युति से मकर राशि वालों को नौकरी में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगा। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी प्राप्त होने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

कुंभ वालों को नई नौकरी मिलने की प्रबल संभावना

कुंभ राशि के जो जातक लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस अवधि में बढ़िया नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में भी तगड़ा लाभ प्राप्त होगा। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला है। कुल मिलाकर आपके लिए समय काफी अनुकूल दिख रहा है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

भूकंप, सुनामी, एलियंस…क्या एक-एक कर सच हो रही 2025 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्याणी!

इन तीन राशियों के लिए मुश्किल हो सकता है अगस्त महीना, लव लाइफ से लेकर नौकरी तक पर मंडराएगा संकट



Source link


Discover more from News Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Referral link

Discover more from News Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading