Aaj Kaun Sa Grahan Hai Surya Grahan Or Chandra Grahan 2025: आज 7 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण है या चंद्र ग्रहण? तुरंत दूर करें अपना कन्फ्यूजन


आज कौन सा ग्रहण है?
Aaj Kaun Sa Grahan Hai: 7 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण नहीं बल्कि चंद्र ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण तो 21 सितंबर 2025 को आश्विन अमावस्या पर लगेगा। बता दें आज भाद्रपद पूर्णिमा है और पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं सूर्य ग्रहण की घटना सिर्फ अमावस्या के दिन घटित होती है। अब साल ये उठता है कि आज चंद्र ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा और इसका सूतक कब से लगेगा। चलिए इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
आज चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा 2025
आज चंद्र ग्रहण रात 09:58 बजे से लगेगा और इसकी समाप्ति देर रात 01:26 पर होगी। स्थानीय ग्रहण की अवधि 03 घण्टे 28 मिनट्स 02 सेकण्ड्स की होगी।
- उपच्छाया से पहला स्पर्श – 08:59 पी एम, सितम्बर 07
- प्रच्छाया से पहला स्पर्श – 09:58 पी एम, सितम्बर 07
- खग्रास प्रारम्भ – 11:01 पी एम, सितम्बर 07
- परमग्रास चन्द्र ग्रहण – 11:42 पी एम, सितम्बर 07
- खग्रास समाप्त – 12:22 ए एम
- प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 01:26 ए एम
- उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 02:24 ए एम
- खग्रास की अवधि – 01 घण्टा 21 मिनट्स 27 सेकण्ड्स
- खण्डग्रास की अवधि – 03 घण्टे 28 मिनट्स 02 सेकण्ड्स
- उपच्छाया की अवधि – 05 घण्टे 24 मिनट्स 37 सेकण्ड्स
- चन्द्र ग्रहण का परिमाण – 1.36
- उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का परिमाण – 2.34
- सूतक प्रारम्भ – 11:34 ए एम, सितम्बर 07
- सूतक समाप्त – 01:26 ए एम
- बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक प्रारम्भ – 05:48 पी एम, सितम्बर 07
- बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक समाप्त – 01:26 ए एम
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Discover more from News Hub
Subscribe to get the latest posts sent to your email.