
मॉडल | सेल |
मारुति ब्रेजा | 15,566 |
हुंडई क्रेटा | 14,860 |
महिंद्रा स्कॉर्पियो | 14,401 |
मारुति फ्रोंक्स | 13,584 |
टाटा पंच | 13,133 |
टाटा नेक्सॉन | 13,096 |
महिंद्रा थार | 10,389 |
महिंद्रा बोलेरो | 8,942 |
किआ सॉनेट | 8,054 |
महिंद्रा XUV3XO | 7,952 |
स्कॉर्पियो 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन के साथ आती है, जो क्रमशः 203bhp के साथ 370Nm (MT)/380Nm (AT) और 132bhp के साथ 300Nm और 175bhp के साथ 370Nm (MT)/400Nm (AT) की पावर देती है. SUV की कीमतें वर्तमान में 13.99 लाख रुपये से 25.15 लाख रुपये के बीच हैं. नेक्सॉन दो इंजन विकल्पों के साथ आती है – 120bhp/170Nm, 1.2L टर्बो पेट्रोल और 115bhp/260Nm, 1.5L डीजल. सबकॉम्पैक्ट SUV की कीमतें बेस वेरिएंट के लिए 8 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप-एंड ट्रिम के लिए 15.60 लाख रुपये तक जाती हैं. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.
मई 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 SUVs
मई 2025 में, शीर्ष दो स्थानों पर मारुति ब्रेज़ा और हुंडई क्रेटा का दबदबा बना रहा, जिनकी बिक्री क्रमशः 15,566 यूनिट्स और 14,860 यूनिट्स रही. मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स और टाटा की पंच क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं, जिनकी बिक्री क्रमशः 13,584 यूनिट्स और 13,133 यूनिट्स रही. पिछले महीने टाटा नेक्सॉन पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV थी, इसके बाद महिंद्रा थार (10,389 यूनिट्स), महिंद्रा बोलेरो (8,942 यूनिट्स), किया सोनेट (8,054 यूनिट्स), महिंद्रा XUV 3XO (7,952 यूनिट्स) और टोयोटा हाइराइडर (7,573 यूनिट्स) का स्थान रहा.
Discover more from News Hub
Subscribe to get the latest posts sent to your email.